फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: बाघ-बाघिन संघर्ष में दो शावकों की मौत, छह से आठ माह मानी जा रही उम्र; लक्कड़घाट में मिले दोनों मृत

Wed, 21 May 2025 11:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज में गश्त के दौरान दो बाघ के दो शावकों का शव दिखने के बाद हड़कंप मच गया। वन कर्मियों के मुताबिक बाघ-बाघिन के आपसी संघर्ष में शावकों की मौत का अंदेशा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज में गश्त के दौरान दो बाघ के दो शावकों का शव दिखने के बाद हड़कंप मच गया। वन कर्मियों के मुताबिक बाघ-बाघिन के आपसी संघर्ष में शावकों की मौत का अंदेशा है। वनाधिकारी व वन्यजीव चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर शवों को नष्ट कर दिया।

विज्ञापन


कालागढ़ के एसडीओ बिंदरपाल ने बताया कि मंगलवार को कालागढ़ रेंज की लक्कड़घाट बीट स्थित मैगजीन स्रोत में वन कर्मियों को गश्त के दौरान एक शावक का शव दिखाई दिया। थोड़ा आगे बढ़े तो एक और शावक का शव दिखाई दिया। सूचना पर वन्यजीव चिकित्सकों की टीम ने शवों का पोस्टमार्टम किया। शावकों की उम्र छह से आठ माह मानी जा रही है।

चिकित्सकों के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान शावकों के शरीर पर किसी वयस्क बाघ के पंजों से चोटों के निशान मिले हैं। लिहाजा अंदेशा है कि बाघ-बाघिन के संघर्ष के दौरान बाघ ने शावकों को मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें