फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद को गोली मारने की धमकी

Thu, 23 Apr 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में कुछ महिलाओं से शौचालय के रुपए मांगने का विरोध कर रहे सभासद को ठेकेदार के बेटे ने चौराहे पर गोली मारने की धमकी दे डाली। सभासद की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे रोडवेज परिसर में बने शौचालय में पांच महिलाएं लघुशंका करने गई थीं। बाहर आने पर यहां तैनात ठेकेदार के बेटे रोहित ने महिलाओं से प्रति व्यक्ति के हिसाब से 25 रुपए देने को कहा। महिलाओं ने पैसे नहीं होने की बात कही। इस पर रोहित महिलाओं से उलझ गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे सभासद शिलपेंद्र बंसल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामला बढ़ता देख ठेकेदार पुत्र को 25 रुपए देकर शांत कर दिया, लेकिन गुस्से में तमतमाए ठेकेदार पुत्र रोहित ने उन्हें चौराहे पर गोली मारकर मौत के घाट उतारने की धमकी दे डाली।

सभासद ने बताया कि जब वह कोतवाली में घटना की जानकारी देने पहुंचे तो पुलिस ने रोहित को बुलाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि ठेकेदार पुत्र ने कोतवाली में उन्हें उनके खिलाफ एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट लिखवाने की धमकी दी। एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि सभासद शिलपेंद्र बंसल की तहरीर पर रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ठेकेदार का ठेका निरस्त होगा
ईओ मनोज दास ने बताया कि ठेकेदार की पहले भी शिकायतें आई थीं, जिस पर उसे एक मौका दिया गया था। अब दोबारा शिकायत आने पर ठेकेदार का ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। नए सिरे से ठेका दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें