फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्टी फर्स्ट : होटलों में होगा गाला डिनर

Fri, 25 Dec 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोवरनगरी के होटलों में थर्टी फर्स्ट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर के बड़े होटलों में 70 से 80 फीसदी बुकिंग पूरी हो चुकी है। होटलों में थर्टी फर्स्ट को गाला डिनर के साथ ही पर्यटकों के लिए कुमाऊंनी व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


होटल मनु महारानी के मार्केटिंग प्रबंधक पवन कुमार ने बताया थर्टी फर्स्ट में पर्यटकों के लिए ग्रांड गाला डिनर का आयोजन होगा जिसमें विशेष रूप से कुमाऊंनी व्यजंन भी शामिल होंगे। कपल ड्रांस, म्यूजिक के कई प्रोगाम, बच्चों के लिए फन गैम्स का आयोजन किया जाएगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। विक्रम विटेंज इन के जीएम मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक होटल में गाला डिनर के साथ ही पहाड़ी व्यंजन, बच्चों के लिए गेम, वेस्ट कपल डांस, गीत व संगीत के कई कार्यक्रम होंगे। क्रिसमस केक की सुविधा भी क्रिसमस पर्व पर की गई है।

बलरामपुर हाउस के जीएम मोहन चंद्र खुल्बे ने बताया पर्यटकों के लिए आकर्षक पैकेज तैयार किए गए हैं। नैनी रिट्रीट के जीएम एएस मेहता ने बताया नए साल की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गीत व नृत्य के साथ ही प्रतियोगिताएं भी होंगी। शेरवानी हिल टाप इन के जीएम गोपाल दत्त सुयाल ने बताया थर्टी फर्स्ट पर होटल में विशेष खानपान की व्यवस्था होगी। बच्चों के लिए मैजिक शो, म्यूजिकल चैयर रेस, वेस्ट फ्लोर डांस समेत कई प्रतियोगिताएं होगी।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित पर्यटक आवास गृहों में भी थर्टी फर्स्ट के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मल्लीताल टीआरसी के प्रबंधक बसंत बल्लभ जोशी के मुताबिक थर्टी फर्स्ट के लिए 60 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। थर्टी फर्स्ट को पर्यटकों के लिए कुमाऊंनी व्यजंनों के साथ ही उनके मनोरंजन के लिए छोलिया नृत्य तथा खुपार्ताल के कलाकार वरिष्ठ रंगकर्मी विनोद कुमार के नेतृत्व में कुमाऊंनी व गढ़वाली लोक गीत व नृत्य प्रस्तुत करेंगे। तल्लीताल की प्रबंधक लता बिष्ट के मुताबिक थट्री फर्स्ट के लिए सौ फीसदी बुकिंग हो चुकी है। थर्टी फर्स्ट को कैंप फायर, छोलिया नृत्य व पर्यटकों के लिए विशेष रूप से कुमाऊंनी व्यंजन परोसे जाएंगे।

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह ने बताया थर्टी फर्स्ट को नैनीताल की माल रोड पर विशेष म्यूजिक बजाया जाएगा। जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा 24 दिसंबर से 1 जनवरी 2016 तक माल रोड पूरी तरह से आकर्षक बिजली की मालाओं से सजी रहेगी। उन्होंने कहा कि विंटर कार्लिवाल में आने वाले आंगुतंकों के लिए प्रशासन के विशेष अनुरोध पर 25 से 27 दिसंबर तक होटलों में विशेष सुविधा दी जाएगी।

सरोवर नगरी में क्रिसमस पर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तल्लीताल स्थित सेंट फ्रांसिस चर्च तथा मल्लीताल के मैथोडिस्ट चर्च को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। सेंट फ्रांसिस चर्च के पादरी बोनाबैनचर मैनीजिस ने बताया कि चर्च में 25 दिसंबर को सुबह 11 से 12 बजे तक क्रिसमस मिलन का आयोजन होगा जिसमें नैनीताल नगर के संभ्रांत व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। मैथोडिस्ट चर्च के पादरी आशुतोष दानी ने बताया कि चर्च में सुबह 11 बजे से क्रिसमस सर्विस का आयोजन होगा इस दौरान विशेष प्रार्थना सभा होगी। 31 दिसंबर को वाच नाइट सर्विस, जबकि एक जनवरी को न्यू ऐयर सर्विस होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें