फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में गिरे बर्फ के हल्के फाहे

Fri, 25 Dec 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सरोवर नगरी नैनीताल में बृहस्पतिवार को मौसम ने कई रंग बदले। सुबह से लेकर दोपहर करीब एक बजे तक धूप खिली रही। उसके बाद देखते ही देखते बादल छाने लगे। दोपहर दो बजे से लेकर कुछ देर के लिए अचानक बर्फ की हल्की फाहे गिरने लगे। इस दौरान ऐसा महसूस किया जा रहा था कि नगर में कुछ देर बाद हिमपात शुरू हो जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ देर फाहे गिरने के बाद फिर धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया। इस बीच नैनीताल में बदले मौसम के नजारे का यहां भ्रमण पर पहुंचे सैलानियों ने भी भरपूर आनंद लिया। सैलानियों ने नैनी झील में नौका विहार के साथ ही दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

फोटो सहित 24एनटीएल 05पी से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें