हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना पुलिस ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की शाम एक महिला को दस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि महिला दो बार पहले भी अवैध शराब बेेचने के आरोप में पकड़ी गई थी।
थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक कुसुम रावत की टीम रेलवे स्टेशन के पास मौजूद थी। महिला जैसे की टेंपो से शराब लेकर उतरी। पुलिस ने जांच के दौरान महिला के पास से दस लीटर कच्ची शराब बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ से पता चला कि पकड़ी गई महिला कल्पना पत्नी राम किशोर जवाहरनगर की रहने वाली है।थानाध्यक्ष का कहना है कि महिला दो बार पहले भी अवैध शराब के साथ पकड़ी गई थी। फिर भी उसकी आदत में सुधार नहीं आया है।