फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: जल संस्थान परिसर से केबल काट ले गए चोर, भोटिया पड़ाव चौकी से 300 मीटर दूर हुई वारदात; एक को पकड़ा

Fri, 06 Nov 2026 10:30 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी शहर के तिकोनिया जल संस्थान कार्यालय परिसर में देर रात चोरों ने सेंध लगा दी। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर की दूरी पर हाईवे से लगे कार्यालय में रात एक बजे चोर घुस गए। इस घटना ने नैनीताल रोड पर पुलिस गश्त की भी पोल खोल दी है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के तिकोनिया जल संस्थान कार्यालय परिसर में देर रात चोरों ने सेंध लगा दी। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर की दूरी पर हाईवे से लगे कार्यालय में रात एक बजे चोर घुस गए। इसने नैनीताल रोड पर पुलिस गश्त की भी पोल खोल दी है।

जल संस्थान परिसर में पेयजल लाइनों और ट्यूबवेल आदि के उपकरण रखे हुए हैं। खुले में रखी गई सामग्री जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल की जाती है। बृहस्पतिवार की रात चोर वहां रखे केबल के बंडल से केबल काटकर ले ही जा रहा था कि सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवान ने उसे दबोच लिया। यह देख परिसर से बाहर खड़े उसके साथी वहां से भाग निकले। पकड़े गए चोर को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। संस्थान के स्टोर के जेई भुवन भट्ट ने बताया कि एक चोर भीतर से केबल काटकर बाहर खड़े साथियों को दे रहा था। उसके दो-तीन साथी बाहर खड़े थे।

पुलिस ने की आनाकानी

विज्ञापन

जल संस्थान के सूत्रों के अनुसार चोरी की सूचना जब पीआरडी जवान ने पुलिस को दी थी, उसे ही चोर को पकड़कर चौकी लाने को कहा गया। ऐसे में परेशान पीआरडी जवान ने संस्थान के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पकड़ा गया युवक नशेड़ी किस्म का बताया गया है। बाद में चौकी पुलिस युवक को पकड़कर ले गई।

पहले हुईं चोरियों का भी नहीं हुआ खुलासा
संस्थान के कार्यालय परिसर से पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त शहर के ट्यूबवेलों की केबल काटने के मामले भी बढ़े है। हर बार घटना की सूचना पुलिस को दी जाती है लेकिन अधिकांश मामलों में पुलिस कोई सटीक कार्रवाई नहीं कर पाती। नशेड़ियों के इन वारदातों में शामिल होने का पता चला है।

संस्थान परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। बंडल से केबल काटी गई है, कितना नुकसान हुआ इसका आंकलन किया जा रहा है। पुलिस को भी लिखित में शिकायत भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

-रविशंकर लोशाली, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें