फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: जेल से छूटकर चुराईं बाइकें...चार गिरफ्तार, छह वाहन बरामद; तीन हाल ही में जेल से छूटे थे

Fri, 06 Nov 2026 04:53 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

बनभूलपुरा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए और छह बाइकें बरामद कीं। करन, योगेश और दीपक एक माह पहले ही जेल से छूटे थे।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुखानी के लालपुर नायक निवासी करन पाठक, गैस गोदाम रोड निवासी योगेश कुमाार आर्या, आरटीओ रोड निवासी दीपक शर्मा और जीतपुर नेगी का रहने वाला विजय श्रीवास्तव है। चारों के पास से चोरी की छह बाइकें बरामद की हैं। इनमें से करन, योगेश और दीपक एक माह पहले ही जेल से छूटकर बाहर आए थे।

पुलिस बहुउद्देशीय भवन सभागार में शुक्रवार को एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने प्रेसवार्ता के दौरान मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि हाल ही में बनभूलपुरा समेत अन्य इलाकों से बाइकें चोरी होने की शिकायत मिली थी। टीम ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए पुलिस धानमिल पर बाइक मरम्मत की दुकान चलाने वाले मैकेनिक विजय श्रीवास्तव तक पहुंची। पूछताछ के बाद बाकी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह बाइकें चोरी करके विजय को देते थे। प्रति बाइक दो-तीन हजार उन्हें मिलते थे।

कई वर्षों से चोरी के काम में

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी मैकेनिक विजय पिछले करीब 20 वर्षों से हल्द्वानी में रह रहा है। बाइक की मरम्मत करने में उस्ताद विजय चोरी के इस काम में भी माहिर था। जिन बाइकों के जल्दी ट्रेस होने का शक होता उसके पार्ट्स निकालकर बेचता था और बाकी बाइकें यूपी में ठिकाने लगाता था। एक बाइक उसने अपने करीबी रिश्तेदार को रामपुर में बेची थी। ऐसा पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है। पुलिस उस बाइक को बरामद करने में जुटी है।

 

आपस में हैं दोस्त, स्नातक तक की है पढ़ाई
चारों आरोपी आपस में अच्छे दोस्त हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि करन, योगेश और दीपक से चोरी की बाइक खरीदने का लालच विजय ने दिया था। सभी आरोपी 12वीं से लेकर स्नातक की पढ़ाई कर चुके हैं। विजय के अलावा बाकी तीनों आरोपियों को कुछ समय पहले काठगोदाम पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश से जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें