फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: घर में घुसे थे चोरी करने, लूटकर लौटे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। निर्माणाधीन मकान में चोरी करने घुसे चोरों ने दो श्रमिकों की पिटाई कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। उन्हें लूटकर फरार हो गए। मुखानी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिहार के गोपालगंज स्थित सल्लेपुर निवासी अंकितमणि त्रिपाठी और उसका भाई चंद्रकिशन मुखानी के बिठौरिया नबंर एक निवासी पंकज जोशी के निर्माणाधीन मकान में पेंट का काम कर रहे हैं। पुलिस को दी तहरीर में अंकित ने बताया कि शनिवार की रात बिल्डिंग में कुछ लोगों के होने की आवाज आ रही थीं। वह अपने भाई के साथ जब बाहर निकला तो तीन लोग बिजली की तार काट रहे थे। वे उन्हें रोकने पहुंचे तो चोरों ने दोनों भाइयों को पकड़कर मारपीट की। उन्होंने पत्थर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद अंकित की जेब से मोबाइल और 1050 रुपये की नगदी व उसके भाई के गले में पड़ी चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक लूट करने पहुंचे तीनों युवक लालडांठ निवासी सुंदर आर्या, सुनील कश्यप और जगदीश राजपूत हैं। बताया कि तीनों पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। अंकित के सिर में तीन टांके आए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच एसआई सुनील गोस्वामी को सौंपी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें