फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पल्स पोलियो मेहनताने में कटौती का होगा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन पदाधिकारियों की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पल्स पोलियो अभियान में आशाओं को प्रतिदिन मिलने वाली 100 रुपये की धनराशि को 75 रुपये करने का विरोध किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि राजकीय तथा विभिन्न संस्थानों के कार्मिकों के वेतन एवं मेहनताने में वृद्धि की जा रही है, हमारा मेहनताना कम किया जा रहा है। ममता आर्या ने कहा कि पोलियो के मेहनताने की कटौती को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। कमला बिष्ट, नीरू पुजारी ने कहा कि जरूरत पड़ी तो सभी आशाएं आंदोलन करेंगी। बैठक में भगवती शर्मा, प्रेमा अधिकारी, हेमा ठठोला, गीता नैनवाल, सरिता कुरिया, नीलम बिष्ट, दुर्गा टम्टा, चंद्रा सती आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें