फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खालसा इंटर कॉलेज में होगा विज्ञान महोत्सव

Tue, 11 Nov 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य विज्ञान महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सोमवार को खालसा इंटर कॉलेज में बैठक की गई। मुख्य संयोजक मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल के नेतृत्व में हुई बैठक में 17 नवंबर से होने जा रहे महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने आयोजन के लिए स्वागत समिति, अभिलेख समिति, मंच संचालन, साज सज्जा, भोजन समिति, आवास समिति, मीडिया समिति, अनुशासन समिति, पुरस्कार समिति, समन्वय समिति, सांस्कृतिक आयोजन समिति, सर्वोपरि न्याय समिति, रेड क्राॅस और प्राथमिक चिकित्सा आदि उप समितियां गठित की। उन्होंने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने के लिए निर्देश दिए। जिला समन्वयक डाॅ. दिनेश जोशी ने कहा कि आयोजन में प्रदेश के 13 जनपदों के 468 बाल वैज्ञानिकों के साथ गाइड टीचर्स और समन्वयकों सहित 600 से अधिक प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। विज्ञान महोत्सव में जूनियर और सीनियर वर्ग में बाल वैज्ञानिकों की ओर से सात उप विषयों में सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकी, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य और स्वच्छता, जल संरक्षण और प्रबंधन के अलावा प्रत्येक जनपद की ओर से प्रस्तुत किया जाने वाला विज्ञान ड्रामा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस दौरान डाॅ. प्रेम मावड़ी, डाॅ. दिनेश जोशी, पुरुषोत्तम बिष्ट, प्रदीप कुमार जोशी, हेमचंद जोशी, शंकर सिंह बोरा, गोपाल सिंह बोरा, मीनाक्षी कनवाल, शैलेंद्र पांडे, मीना पलियाल, आशुतोष साह, भगवान बोरा, दीप कुमार पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें