नैनीताल। नैनीताल के गेठिया क्षेत्र में होटल में आग लगने की सूचना से खलबली मच गई। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि आग जंगल में।लगी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम सात बजे नैनीताल के समीप गेठिया क्षेत्र के होटल में आग लगने की सूचना से खलबली मच गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंची तो होटल में आग नहीं मिली। एफएसओ किशोर उपाध्याय ने बताया कि लोगों से बात करने पर पता चला कि आग जंगल में लगी थी जो होटल की ओर आ रही थी। बारिश के दौरान आग बुझ गई। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से दमकल को भेजा गया। संवाद