नैनीताल। नैनीताल में दिनभर उमस रही। शाम को तेज हवा के साथ बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। मौसम को देखते हुए तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।
बता दें कि नैनीताल में भी इन दिनों उमस हो रही है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। सोमवार को नैनीताल में सुबह से उमस के चलते लोग परेशान रहे। शाम छह बजे तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी से हल्की ठंड महसूस की गई। लगातार तेज हवाओं के चलते बाजार में भगदड़ मच गई। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन धूसिया ने बताया कि सोमवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद