फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पुलिस सहायता केंद्र के सामने होती रही गुडागर्दी, नहीं पहुंची पुलिस

Sat, 15 Feb 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में देररात पुलिस सहायता केंद्र के सामने जमकर बवाल हुआ, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



तल्लीताल डांठ चौराहे पर लोगों की सहायता और आसपास नजर रखने के लिए पुलिस सहायता केंद्र बना हुआ है। इधर, बृहस्पतिवार की रात को 10 से 15 अराजक तत्वों ने डांठ पर हंगामा कर गालीगलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस सहायता केंद्र के आगे से ही खुले दरवाजों के साथ एक कार भी भागती नजर आई। वहीं गाली देते हुए कार के पीछे कई युवक दौड़ते नजर आए, लेकिन पुलिस सहायता केंद्र से या थाने से आकर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सुबह पुलिस सहायता केंद्र के पास खून के धब्बे और फेंकी गई ईंट के टुकड़े बिखरे हुए थे। इधर, मामले में एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद अराजक तत्वों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें