रामनगर। पीएनजी पीजी कॉलेज में चल रहे 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के सातवें दिन रोजगार पर परिचर्चा की गई। नोडल अधिकारी प्रो. जगमोहन सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि एक सफल उद्यमी के लिए बाजार के बदलते रूप के हिसाब से पूंजी लगाना और विभिन्न उभरते बाजारों व आवश्यकताओं पर लगाना आवश्यक है।
उन्होंने छात्रों को बताया कि उद्यम स्थापना से पहले बाजार की जरूरत है व बाजारीकरण की प्रतिस्पर्धा को समझना जरूरी है। वहां प्राचार्य प्रो एमसी पांडे, प्रो एसएस मौर्य, डॉ. प्रमोद जोशी, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. दीपक खाती, डॉ. डीएन जोशी, डॉ. सुभाष पोखरियाल, डॉ. पीसी पालीवाल, डॉ. नवभा जोशी, दीपक सिंह समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद