फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पुलिस बनाने में रही व्यवस्था... और हाथ साफ कर गए चोर

Sat, 06 Sep 2025 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव में मेले और डोला भ्रमण के दौरान पुलिस व्यवस्था बनाने में रही और चोर हाथ साफ कर गए। डाेला भ्रमण के दौरान एक युवक के गले से चैन चोरी का प्रयास किए जाने का मामला भी सामने आया है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं लोग पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नंदा सुनंदा का डोला कोतवाली के पास से होते हुए गुजर रहा था। इस दौरान कई श्रद्धालु भीड़ में नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए रुके हुए थे। वहीं पर एक युवक भी दर्शन के लिए आगे बढ़ा। तभी पीछे खड़े एक अराजक तत्व ने सफाई से युवक के कंधे पर हाथ रखा और सोने की चेन को पकड़कर दांत से काट दिया। हालांकि अराजक तत्व के हाथ से चेन छूटी तो युवक को भनक लग गई। युवक ने जमीन में गिरी चेन उठाई लेकिन भीड़ के चलते चोरी करने वाला फरार हो गया। यह घटना एक श्रद्धालु की ओर से बनाए जा रहे मोबाइल कैमरे में कैद हो गई।
महिला का मंगलसूत्र चोरी
मल्लीताल निवासी चंद्रा पांडे ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि वह शुक्रवार सुबह नयना देवी मंदिर आई थी। लौटने के दौरान उन्होंने गले में देखा तो उनका मंगलसूत्र गायब हो चुका था। महिला ने मेला पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी दी। साथ ही कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपा। पुलिस ने मेले में घूम रहे 25 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रवक्ता और बीएसएनएल कर्मी का पर्स ले उड़े चोर
करीब 12 बजे जैसे ही डोला मंदिर गेट से बाहर निकला तो भीड़ बढ़ गई। इसी दौरान बजून निवासी सीआरएसटी काॅलेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता कमलेश पांडे की जेब से चोर ने पर्स निकाल लिया। पर्स में लगभग 15 हजार नकदी सहित ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज थे। वहीं चोरों ने बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मी सुदर्शन साह का भी पर्स चुरा लिया। शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी खंगालने के साथ ही डोला भ्रमण के वीडियो खंगाल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें