फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जलालगांव में हर घर में है नल, पानी का कब होगा इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। इस बार सर्द मौसम में बारिश व बर्फबारी न होने से प्राकृतिक जलस्रोत समेत गांव के गधेरों आदि में पानी का जलस्तर काफी कम हो गया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट गहरा गया है। यहां योजना के तहत हर घर नल तो लगे हैं, लेकिन नलों में पानी नहीं है, जिससे ग्रामीणों को खासी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है सुबह आधा घंटा पानी मिलता है, वो भी नियमित नहीं है। ऐसे में दो से ढाई किमी दूर गधेरों से आवश्यक्ता के अनुरूप पानी की आपूर्ति करनी पड़ती है।
विज्ञापन

अमर आजाला ने पानी की समस्या को लेकर नगर से लगभग तीस किमी दूर जलालगांव के लोगों से बातचीत की। धरम सिंह बिष्ट कहना है कि जलालगांव से लगभग सात किमी दूर रोखड़ गांव हैं। यहां पंपिग योजना के माध्यम से मात्र तीन किमी पाइप से जलालगांव तक पानी पहुंचाया जा सकता है।
सुंदर सिंह का कहना है कि योजना के तहत हर घर नल हर घल जल योजना के तहत गांव में लोगों के घरों में नल तो लग गए। लेकिन आवश्यक्ता के अनुरूप पानी के लिए रोखड़ पंपिंग ही विकल्प है। प्रेम सिंह, शिव सिंह का कहना है कि नलों में सुबह के समय आधा घंटा पानी आता है, जिसका प्रेशर बहुत कम होता है। ऐसे में आवश्कता के पानी के लिए दो से ढाई किमी दूर गधेरों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

-जलालगांव की पंपिंग से संबंधित कोई भी डिमांड विभाग के पास नहीं है। इस समस्या का संज्ञान लेकर विभागीय स्तर पर पड़ताल कर समस्या के समाधान की कोशिश की जाएगी। -विपिन कुमार चौहान, अधिशासी अभियंता जल संस्थान।
विज्ञापन

..................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें