फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: यूजर चार्जेज बढ़ाने के प्रस्ताव पर हंगामा होना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम की पहली सामान्य बोर्ड बैठक में यूजर चार्जेज बढ़ाने समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की उम्मीद है। निगम बोर्ड ने प्रस्तावों को पारित कर लिया तो शहरवासियों को यूजर चार्ज समेत कई चीजों के अधिक दाम देने होंगे। वहीं इस तरह के प्रस्तावों पर हंगामा होना तय है, कई पार्षद इसके विरोध मे आ गए हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि निगम नियमानुसार हर पांच साल में यूजर चार्जेज में वृद्धि करता है। इस बार यह वृद्धि होनी है। इसी वजह से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अन्य विभागों के प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में आएंगे। उन्हें पारित करना न करना बोर्ड के हाथ में है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रति घर से कूड़ा कलेक्शन के रूप में 60 रुपया यूजर चार्ज लिया जाता है। निगम को करीब 32 लाख रुपये की आय होती है। दस फीसदी की वृद्धि होने पर प्रति परिवार छह रुपया अतिरिक्त भार बढ़ेगा जबकि निगम को करीब 3.20 लाख रुपये की अतिरिक्त आय होगी। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें