फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़े

विज्ञापन
Theft in Haldwani
विज्ञापन
हल्द्वानी। चोरों ने बृहस्पतिवार की रात तीनपानी चौराहा स्थित पांच दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध चोर दुकान में घुसते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

शुभम पाठक ने बताया कि चोरों ने लाल पैथ लैब के ताले तोड़कर 6500 रुपये और चंपा तिवारी की दुकान से ड्राई फूड बादाम, काजू, तेल समेत अन्य सामान और गल्ले से 1500 रुपये ले गए।
इनके अलावा चोरों ने टेलर बब्लू कश्यप की दुकान का ताला तोड़ा और वहां से कपड़े, जबकि फोटोग्राफर अभिषेक कुमार की फोटो स्टूडियो का ताला तोड़कर 1200 रुपये और मोनू सोनकर की मोबाइल कम्यूनिकेशन की दुकान के ताले तोड़कर 1200 रुपये और ग्राहकों के मोबाइल उड़ा लिए। सूचना पर मंडी चौकी पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध चोर दुकान का ताला तोड़ते दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में चोर दो घंटे तक करता रहा चोरी
कोतवाली पुलिस रात्रि में गश्त का दावा करती है लेकिन तीन पानी चौराहे पर दो घंटे तक चोरी की वारदात होती रही लेकिन पुलिस की नजर में चोर नहीं आए। स्थानीय लोगों ने भी ताला टूटने की आवाज नहीं सुनी। लोग पुलिस की व्यवस्था पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
फुटेज से पता चला कि एक चोर साढ़े 12 बजे दुकान तोड़ने के लिए आया था और 2:35 बजे तक वह तीनपानी में ही था। स्थानीय लोग घटना के पीछे नशेड़ियों का कारनामा मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं कर रही है, जिसके चलते चोर बेखौफ हैं और वह वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें