फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गधेरे में फिसला युवक, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचनार्थ.......... देहरादून, कुमाऊं
विज्ञापन

गधेरे में फिसला युवक, डूबने से मौत
नलेना नाले के गधेरे में नहाते समय डूबा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योलीकोट (नैनीताल)। हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे नलेना नाले के गधरे में नहाते समय एक युवक का पैर फिसल गया। गहरे गधेरे में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम मल्ला बेलुवाखान निवासी पांच युवक कार्तिक, कुलदीप, हेमंत रावत, प्रियांशु, और मयंक (मृतक का छोटा भाई) दोपहर बाद नलेना नाले पर पहुंचे थे। नहाने के दौरान कार्तिक (19) पुत्र बसंत लाल का पैर फिसल गया और वह गधेरे की गहराई तक चला गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना पर दलबल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। देर शाम मृतक के शव को निकाल लिया गया। मृतक के घर में कोहराम मचा है। मृतक के माता-पिता बेसुध हो गए। मृत कार्तिक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता टैक्सी चालक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जान जोखिम में डालकर कोसी नदी में नहा रहे लोग
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना भौर्या मोड़ में लोग जान जोखिम में डालकर कोसी नदी में नहा रहे हैं। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बृहस्पतिवार को बेतालघाट पुल के पास हल्सों कोरड़ की प्रधान के पति दीप चंद्र की भी नहाते समय मौत हो गई थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्राम प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष कन्नू गोस्वामी ने कहा है कि प्रशासन को नदी का निरीक्षण करना चाहिए। गहरे स्थानों को चिह्नित कर उन स्थलों पर लोगों के नहाने पर पूरी तरह रोक लगानी चाहिए।
फोटो कैप्सन- 17बीटीएल08-09पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें