फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस पाइपलाइन बिछाने के नाम पर पूरा शहर खोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एचपीसीएल ने गैस पाइपलाइन बिछाने के नाम पर पूरे शहर को खोद दिया। लोनिवि की जांच में भी यह बात सामने आ चुकी है। डीएम के आदेश के बाद भी कंपनी गड्ढे नहीं भर रही है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। रामपुर रोड में भी गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए फुटपाथों को खोद दिया गया है। वहीं रामपुर रोड पर बुधवार को हादसा हो गया है, जिसमें गैस पाइप लाइनों के पाइपों नीचे दबने से एक छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

एचपीसीएल हल्द्वानी में गैस पाइपलाइन बिछा रही है। ये गैस पाइपलाइन रुद्रपुर से आ रही है। कंपनी ने रामपुर रोड में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए फुटपाथ को खोद दिया है, जबकि यहां पर सड़क चौड़ीकरण का काम होना है। उधर, हल्द्वानी की कई सड़कों को भी गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा गया है।
हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए कंपनी ने नगर निगम के साथ अनुबंध किया है। अनुबंध की शर्तों के अनुसार गैस पाइपलाइन बिछाने के बाद एचपीसीएल को रोड पूर्व की भांति करके देनी होगी। उधर, नगर निगम इसका सुपरविजन करेगा और इसके एवज में निगम कंपनी से आठ प्रतिशत सुपरविजन चार्ज वसूलेगा। शिकायत के बाद डीएम ने लोनिवि को जांच करने के लिए कहा था। लोनिवि की जांच में भी सामने आया कि कंपनी मानकों के अनुसार सड़कों को सही नहीं कर रही है। कई-कई दिनों तक सड़कें खोदकर इसे छोड़ा जा रहा है। इसके बाद जिलाधिकारी ने कंपनी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। इसके बाद भी कंपनी के अधिकारी नहीं चेते। अभी भी कई जगह सड़कों को खोदा गया है। इसी के चलते रामपुर रोड पर बुधवार को हादसा हो गया है, जिसमें पाइप लाइनों के नीचे दबने से एक छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि एचपीसीएल को कई बार पत्र भेजकर सड़कों के गड्ढों को मानकों के अनुसार भरने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें