फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान में चटख धूप तो पहाड़ों पर झमाझम बारिश

Thu, 26 Mar 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों को बुधवार को गर्मी का अहसास हुआ। चटक धूप के कारण पसीने ने लोगों को बेहाल किया। मौसम वैज्ञानिकों ने बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाने और बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। दूसरी ओर पिथौरागढ़ और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। तेज अंधड़ के कारण दो घंटे तक नगर की बिजली सप्लाई भंग हो गई। बारिश से यहां के तापमान में गिरावट आ गई।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम 13.9 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान में .8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के साथ ही पारा 32 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 3.6 किलो मीटर प्रतिघंटा और दिशा पूर्व-दक्षिण-पूर्व रही। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

डीडीहाट और अस्कोट में बुधवार को दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अस्कोट में करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। डीडीहाट में भी बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा। थल, मुवानी घाटी में बारिश के साथ ओले भी गिरे। चंपावत में भी कुछ देर बारिश हुई। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है लेकिन उसका असर ऊंचाई वाले इलाकों में ही देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें