फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों का कार्य बहिष्कार शुरू

Fri, 04 Nov 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व विभाग के भू-लेख और न्यायिक कार्योें में दूसरे विभाग की एसआईटी की बढ़ रही दखलंदाजी के विरोध में लेखपालों ने तीन दिनी कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर शासन से राजस्व विभाग में अभिलेखों की जांच के लिए राजस्व विभाग के अधिकारी नामित करने की मांग की।
विज्ञापन


अपनी मांगों को लेकर हल्द्वानी, रामनगर और लालकुआं आदि तहसीलों के लेखपालों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार किया। सभी लेखपाल तहसील परिसर में एकत्रित होकर धरने में बैठ गए। इस मौके पर उन्होंने शासन के खिलाफ नारेबाजी की।

लेखपाल संघ के प्रवीन शर्मा, भगवती चौहान, राकेश चौहान, मनोज रावत आदि ने कहा कि राजस्व विभाग के भू-लेख और न्यायिक कार्यों में एसआईटी की दखलंदाजी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


लेखपालों की ओर से कई बार इस पर विरोध भी जताया जा चुका है। लेकिन शासन की ओर से इन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर बताया गया कि शासन के इस रवैये के खिलाफ पांच नवंबर तक कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरना देने वालों में मोहित बोरा, मनोज जोशी, कमलेश पंत, भीम सिंह, गोपाल राम, इकबाल हुुसैन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें