फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर छपने के बाद हरकत में आई पालिका

Fri, 04 Nov 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल के बिड़ला रोड किनारे जमा कूड़े को साफ कर वाहन में डालता सफाई कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरोवर नगरी की चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर अमर उजाला द्वारा बृहस्पतिवार को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित करने के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। पालिका ने दिनभर वाहनों के जरिए लंबे समय से लगे कूड़े के ढेरों को साफ किया। फिलहाल पालिका की आज की सफाई व्यवस्था से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन


दीपावली पर्व के दौरान नगर के सभी क्षेत्रों में पालिका की ओर से स्थापित कूड़ेदान कूड़े से लबालब पट चुके थे। कूड़ेदानों के भरने के बाद सड़कों के किनारे कूड़ा बेतरतीब तरीके से बिखरा हुआ था। इतना ही नहीं डीएसए मैदान का एक चौथाई भाग भी आतिशबाजी की दुकानों के हटने के बाद कूड़े में तब्दील हो गया था।

अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को सरोवर नगरी में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर नामक समाचार को फोटो सहित प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद पालिका प्रशासन ने कूड़ेदानों की दिनभर सफाई कराई।
विज्ञापन


पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश चंद्रा ने बताया कि माल रोड समेत अधिकांश क्षेत्रों में लगे कूड़े के ढेर हटा लिए गए हैं। ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में जहां पर कूड़े के ढेर बचे हैं उन्हें शुक्रवार तक हटा लिया जाएगा। कहा कि दीपावली की छुट्टियों और वाहनों के खराब होने की वजह से जनता को परेशानी उठानी पड़ी है।
विज्ञापन


फोटो सहित 03एनटीएल 05पी की फोटो लाइन- नैनीताल के बिड़ला रोड किनारे जमा कूड़े को साफ कर वाहन में डालता सफाई कर्मी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें