फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मंच पर ही खरी-खरी सुना दी ग्रामीण ने विधायक सरिता को

Sun, 14 Sep 2025 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटाबाग। कोटाबाग ब्लॉक के रानीकोटा ग्राम सभा में भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक ग्रामीण ने मंच के सामने आकर विधायक नैनीताल सरिता आर्या को खरी-खोटी सुना दी। उन्होंने यह तक कहा दिया कि एक वोट नहीं देंगे, किसी को नहीं देंगे...।
विज्ञापन

नैनीताल विधायक सरिता आर्य पार्टी संगठन के कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रही थी। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे और मंच पर विधायक के साथ दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य भी बैठे थे। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं लेकर आ रहे थे। इसी बीच जलना के ग्रामीण बहादुर सिंह सार्वजनिक मंच पर पहुंचे और विधायक को खरी-खोटी सुनाते रहे। वीडियो में वह नाराज होकर कहते हुए दिख रहे हैं कि यहां से भाजपा पूरी तरह से साफ हो जाएगी, चार साल में एक भी काम नहीं हुआ...हमारी एक समस्या थी सड़क जिसका आज तक समाधान नहीं हो पाया। मंच पर उनके हंगामे का यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। संवाद
कोट
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शराब के नशे में एक सोची समझी साजिश के तहत हमारे स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में आकर हंगामा कर उसका वीडियो बनाया। हम बैठक कर अपने कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर रहे थे। - सरिता आर्या, विधायक नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें