नैनीताल की शांत और हरी भरी वादियां पर्यटकों के साथ ही पक्षियों की पसंदीदा जगह है। शहर की ठंडी सड़क और अयारपाटा क्षेत्र का घना जंगल पक्षियों के वास के अनुकूल है।
नैनीताल की शांत और हरी भरी वादियां पर्यटकों के साथ ही पक्षियों की पसंदीदा जगह है। शहर की ठंडी सड़क और अयारपाटा क्षेत्र का घना जंगल पक्षियों के वास के अनुकूल है। नैनीताल और आसपास के क्षेत्र में कई बाहरी पक्षी भी यहां प्रवास के लिए पहुंचते हैं। कई बर्ड वॉचर भी इस क्षेत्र में पक्षियों की तस्वीरें लेते हैं। इस कारण वन विभाग की ओर से यहां विशेष नजर रखी जाती है।
विज्ञापन
एसडीओ ममता चंद ने बताया कि अयारपाटा और ठंडी सड़क क्षेत्र में कई प्रजातियों के पक्षी रहते हैं। साथ ही नगर में कई प्रवासी पक्षी भी हर मौसम में यहां पहुंचते हैं। जिन पर वन विभाग की ओर से लगातार नजर रखी जाती है। साथ ही एक्सपर्ट के साथ भी क्षेत्र का निरीक्षण कर इनके संरक्षण का भी ध्यान रखा जाता है।
इन प्रजातियों के पाए जाते हैं पक्षी
नैनीताल में वुड आउल, चीयर तीतर, हिमालयन ग्रिफॉन, दाढ़ी वाला गिद्ध, कोकलास तीतर और ग्रीन-टेल्ड सनबर्ड, लाल-चोंच वाला ाला नीला मैगपाई और नीले-गले वाले बारबेट के अलावा करीब 155 पक्षी बर्ड वॉचिंग के शौकीनों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। सुबह अयारपाटा और ठंडी सड़क क्षेत्र में घूमने वालों को यह पक्षी आकर्षित करते हैं।