फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के चक्कर में रावत ने ट्रेन छोड़ी  

Tue, 19 Apr 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को जनसभा संबोधित करने के बाद कोर्ट के चक्कर में ट्रेन छोड़ दी। इस बीच समर्थक भी कुछ समझ नहीं पाए। पूर्व मुख्यमंत्री के चले जाने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा फैली कि वह महत्वपूर्ण कार्य से ठहर गए थे। 
विज्ञापन


 रामलीला मैदान में जनसभा के बाद ट्रेन पकड़ने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अपने लाव लश्कर के साथ हल्द्वानी रेलवे स्टेशन गए। इस बीच पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने रविवार की शाम जाने वाली ट्रेन को भी पांच मिनट तक रुकवाया लेकिन कोर्ट का काम याद आने पर पूर्व सीएम ने ट्रेन छोड़ दी। उन्होंने प्लेटफार्म पर जूस पिया और वहां मौजूद यात्रियों से हाथ मिलाने के बाद सर्किट हाउस चले आए। पता चला है कि उन्होंने सर्किट हाउस में अपने वकीलों से बातचीत के बाद कुछ कागजातों पर दस्तखत किए। रात भर सर्किट हाउस में आराम करने के बाद सोमवार की सुबह सर्किट हाउस से सड़क मार्ग द्वारा कालाढूंगी रोड से रामनगर की तरफ चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें