भवाली(नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस आयोजित हुआ। इसका उद्घाटन अतिरिक्त आयुक्त अलीगढ़ अरुण कुमार यादव ने किया।
कैडेट्स ने एथलेटिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। केसरी हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। बछेंद्री हाउस को सर्वश्रेष्ठ ड्रिल प्रतियोगिता का खिताब मिला।
जिम्नास्टिक टीम को सर्वश्रेष्ठ इवेंट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कैडेट विमल राज को एनसीसी में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष सम्मान मिला। अरुण कुमार यादव ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक दृढ़ता विकसित करते हैं। उन्होंने कैडेट्स से हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर ने अतिथियों का स्वागत किया।