फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के सर्वे ने दावेदारों पर लगाई ‘छननी’

Wed, 21 Sep 2016 01:51 AM IST
निशांत खनी
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
 भाजपा की आंतरिक सर्वे रिपोर्ट ने विधानसभा चुनाव में टिकट की होड़ में लगे दावेदारों पर छननी लगा दी है। भाजपा की पहली सर्वे रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। रिपोर्ट में नैनीताल जिले की सभी सीटों पर तीन-तीन प्रबल प्रत्याशियों को जिताऊ प्रत्याशी की दौड़ में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


कद्दावर नेता प्रकाश पंत लालकुआं से दौड़ से बाहर होने पर पिथौरागढ़ लौट गए हैं। दूसरा सर्वे कराने पर हर सीट से एक-एक प्रत्याशी दौड़ से बाहर हो जाएगा। तीसरे सर्वे में आखिरी प्रत्याशी ही मैदान में रह जाएगा।

नैनीताल जिले की अधिकतर सीटों पर भाजपा के दावेदार पूरी तरह सक्रिय हैं। पांच साल तक क्षेत्र में कभी न दिखाई पड़ने वाले नेता आजकल सुबह से शाम तक जनसंपर्क में जुटे हैं। अपनी-अपनी टीमें खड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों के सुखदुख में भी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। टिकट के लिए दावेदार हर तरह का हथकंडा अपनाने को तैयार हैं। टिकट की मारामारी के बीच भाजपा ने जिले की सभी सीटों पर सर्वे कराकर दावेदारों की संख्या सीमित कर दी है। छननी लगने के बाद अब तीन-तीन दावेदार रह गए हैं।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक सर्वे रिपोर्ट में हल्द्वानी से मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला, रेनू अधिकारी प्रबल दावेदार हैं। तीसरे दावेदार की जगह खाली छोड़ी गई है। ऐन वक्त पर पार्टी के किसी बड़े नेता को हल्द्वानी से वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश के खिलाफ खड़ा किया जा सकता है।

लालकुआं से नवीन दुम्का, हेमंत द्विवेदी और मोहन बिष्ट को सर्वे में जगह मिली है। नैनीताल से हेम आर्या, संजय कुमार और मोहन पाल सूची में शामिल हैं। भीमताल से मनोज साह, पूर्व मंत्री गोविंद बिष्ट को जगह मिली है। यहां भी पार्टी तीसरे प्रत्याशी को ऐन वक्त लांच कर सकती है। कांग्रेस का एक स्थानीय नेता इस सीट के लिए भाजपा के संपर्क में है।

रामनगर से पूर्व विधायक अमृता रावत और पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट सर्वे के टॉप पर हैं। यहां भी तीसरे दावेदार का विकल्प सुरक्षित रखा गया है। रामनगर से कांग्रेस से मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं।

ऐसे में भाजपा हरीश रावत के खिलाफ बड़े नेता को लांच कर सकती है। कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत, गजराज बिष्ट और हरेंद्र दरम्वाल सर्वे लिस्ट में शामिल हैं। सर्वे में प्रत्याशियों के चयन का आधार दावेदारों का जनाधार और सक्रियता को मापदंड बनाया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक चुनावी टिकट फाइनल होने तक तीन सर्वे कराए जाएंगे। तीसरे सर्वे में हर सीट से एक-एक प्रत्याशी बच जाएगा और पार्टी उसी पर जीत का दाव खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें