फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: परीक्षाओं के कारण कम हुई खेल मैदानों की रौनक

Fri, 27 Feb 2026 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। परीक्षाओं की तैयारियों के चलते इन दिनों खेल विभाग के मैदानों में खिलाड़ियों की संख्या में कमी हो गई है। जहां पहले हल्द्वानी मिनी स्टेडियम और गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम खिलाड़ियों से भरे रहते थे। अब इनकी संख्या आधे से भी कम रह गई है।
विज्ञापन


वार्षिक और बोर्ड परीक्षाओं के कारण अधिकतर खिलाड़ियों ने मैदानों से दूरी बनाई हुई है। मिनी स्टेडियम में क्रिकेट के 68 खिलाड़ियों में 12, गौलापार में 37 में से चार, बैंडमिंटन में 40 में से 20, फुटबाल के 50 में 15, वॉलीबाल में 65 में से 35, बास्केटबॉल में 50 में 15 खिलाड़ी ही अभ्यास के लिए आ रहे हैं। इसी प्रकार अन्य खेलों में भी युवाओं की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें