फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तिरंगा रैली और बैडमिंटन प्रतियोगिता कराएगा खेल विभाग

Tue, 11 Aug 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग 14 और 15 अगस्त को दो प्रमुख आयोजनों की तैयारी कर रहा है। 14 अगस्त को सुबह छह बजे हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा साइकिल रैली और ओपन आयु वर्ग की सद्भावना दौड़ होगी। सेवा और समर्पण के लक्ष्य के साथ आयोजित इस दौड़ में आठ से 60 आयु वर्ग के धावक हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू यह दौड़ तिकोनिया होते हुए आयोजन स्थल पर संपन्न होगी। रामनगर, कालाढूंगी और खन्स्यू-ओखलकांडा में भी सद्भावना दौड़ होगी जबकि नैनीताल में पर्यटन विभाग साइकिल रैली आयोजित करेगा।


15 अगस्त को झंडारोहण के बाद बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्पर्धा में विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और खेल प्रशिक्षक भाग लेंगे। युगल वर्ग की टीमों का चयन लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें