फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में भारी गिरावट, ठंड बढ़ी

Sat, 24 Oct 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही रात के  वक्त ठंड बढ़ गई है। डाक्टरों ने ठंड से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एचएस कुशवाहा के मुताबिक पिछले तीन दिन पूर्व अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.0-18.0 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।

अधिकतम तापमान स्थिर है लेकिन न्यूनतम तापमान में करीब 5-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। एकाएक न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते ठंड भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 93 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 52 फीसदी रही।

रविवार को अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इधर, वरिष्ठ फिजीशियन डा. नीलांबर भट्ट ने बताया कि ठंड बढ़ने से डेंगू रोक के मामलों में कमी आएगी। बच्चों में सर्दी, जुकाम की शिकायत हो सकती है। रात के समय सिर ढककर और पूरी तरह ओढ़कर सोएं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें