फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बिल्डिंग को तोड़कर पार्किंग बनाने का विरोध

Sun, 26 Apr 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से राजकीय प्राथमिक स्कूल और जूनियर हाईस्कूल तल्लीताल की बिल्डिंग को तोड़कर पार्किंग बनाए जाने का विद्यालय प्रबंधन समिति और क्षेत्रवासियों ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिन बिल्ंिडग को तोड़ा जा रहा है, वह करीब 110 साल पुरानी हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि बिल्डिंग को तोड़ने के बजाए उसकी दशा को सुधार जाए, जिसमें बच्चे ठीक तरीके से पठन-पाठन कर सकें। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अन्य स्कूलों में शिफ्ट किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्कूल के समीप ही बलियानाला भी है पार्किंग बनने से बलियानाले पर दबाव भी बढ़ेगा। बैठक में दीवान बिष्ट, मुकेश, परवीन, शाहीन, असलम, विक्की जुनेठा, पवन व्यास, राधा, सोहन, कृष्ण कुमार, शोभा, नईम, दीपिका, शबाना, शांति देवी, शशि आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें