फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्कोटक में शेष मार्ग की कटिंग जिला योजना से होगी, सीडीओ को कर्कोटक के ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं

विज्ञापन
कर्कोटक में लोगों की समस्याएं सुनते सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत पांडेगांव के तोक कर्कोटक क्षेत्र का बुधवार को सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी ने भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

सीडीओ ने मनरेगा योजना से पांडेगांव से कर्कोटक की ओर बने संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने अवशेष रोड कटिंग का कार्य जिला योजना से कराने की बात कही। समाजसेवी नितेश बिष्ट ने पेयजल और सड़क की समस्या बताईं। इस पर सीडीओ ने जलसंस्थान के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। सीडीओ ने कर्कोटक और दत्ता पानी के पास शौचालय निर्माण कार्य के लिए ग्राम पंचायत को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीओ दिनेश दिगारी, प्रधान पूरन लाल, बीडीसी सदस्य ममता बिष्ट, ग्राम विकास अधिकारी केएस सामंत, ग्राम पंचायत अधिकारी आरपी टम्टा, दुर्गादत्त पलड़िया, नीरज जलाल, सोनी शर्मा, कृष्ण चंद्र, विनोद पांडे, जगदीश चंद्र, भुवन चंद्र, प्रकाश चंद्र, रेनू देवी, लीला देवी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें