फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राजभवन और कैंची धाम भी जाएंगी राष्ट्रपति

Wed, 29 Oct 2025 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
द्राैपदी मुर्मू
विज्ञापन
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित नैनीताल कार्यक्रम को देखते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजभवन में हुई बैठक में राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा प्रदेश के लिए गौरव है। अधिकारी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नैनीताल राजभवन के 125 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी। वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। कैंची धाम मंदिर में बाबा नींब करौरी महाराज के दर्शन भी करेंगी। बैठक में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, प्रबंध निदेशक केएमवीएन विनीत तोमर, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, कुलपति कुमाऊं विवि प्रो. दीवान सिंह रावत, एसपी यातायात जगदीश चंद्र सहित आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें