फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टल ऑर्डर पर ताला लगा गया डाक कर्मी

Thu, 18 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य डाकघर में व्यवस्थाएं ढर्रे पर नहीं आ रही हैं। कभी डाक टिकटों की किल्लत तो कभी पैसा जमा करने वाले फार्म का अभाव। अब एक कर्मचारी छुट्टी पर गया तो वह पोस्टल ऑर्डर की अलमारी में ताला लगा गया, लोग दिन भर आईपीओ खरीदने के लिए भटकते रहे। 
विज्ञापन


आजाद नगर निवासी मोहम्मद नबी, मोहम्मद इकरार, जज फार्म निवासी गौरव बृहस्पतिवार को पोस्टल ऑर्डर खरीदने के लिए मुख्य डाकघर पहुंचे। काउंटर पर मौजूद कर्मचारी ने कल आने को कहा, बताया कि पोस्टल ऑर्डर की अलमारी में ताला लगा है। अन्य लोगों को भी उसने ऐसा ही जवाब देकर टरका दिया। लोगों ने पोस्टमास्टर से शिकायत की। पोस्टमास्टर ने भी मदद करने के बजाय पास के उप डाकघरों का रास्ता बता दिया। 

मोहम्मद नबी ने बताया कि वह दोपहर करीब दो बजे मंगल पड़ाव स्थित डाकघर पहुंचे तो वहां तैनात कर्मचारी ने बताया कि अकाउंट बंद हो चुका है। यहां 1:30 बजे के बाद न पोस्टल ऑर्डर मिलते हैं न रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट होती है। इसके लिए मुख्य डाकघर जाना होगा। वहां से मायूस होकर मोहम्मद नबी भोटिया पड़ाव उप डाकघर गए तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि 100 रुपये से कम का पोस्टल आर्डर नहीं है। वैसे भी अब अकाउंट बंद हो चुका है। इस तरह कई अन्य लोग भी आईपीओ खरीदने के लिए इधर से उधर भटकते रहे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन



जनता को सुविधाएं मुहैया कराने से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अगर लोगों को दिक्कत हो रही है तो व्यवस्था में कमी है। मामले की जांच कराई जाएगी और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। 
विज्ञापन

-टीआर आर्य, प्रवर डाक अधीक्षक, नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें