फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार की आबादी पानी के लिए तरसी, टैंकरों से भी नहीं हो पा रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पिछले पांच दिनों से खराब पड़ी तीन नलकूप की मोटरें अभी तक ठीक नहीं हो पाई हैं। वहीं तीनों नलकूप से लाभान्वित होने वाली करीब 15 हजार की आबादी पानी के लिए तरस रही है। विभाग टैंकरों से भी जलापूर्ति नहीं कर पा रहा है। लगातार शिकायत करने के बावजूद भी विभाग की लापरवाही लोगों के आक्रोश को हवा दे रही है।
विज्ञापन

शहर के तीन इलाके कमलवागांजा गौड़, एचएमटी नीलियम कॉलोनी और फ्रेंड्स कॉलोनी के नलकूपों की मोटर पिछले करीब पांच दिनों से खराब पड़ी हैं। इनकी वजह से करीब 15 हजार की आबादी को मिलने वाली पानी सप्लाई ठप हो गई है। आलम यह है कि अलग-अलग क्षेत्रों की इतनी बड़ी आबादी के लिए टैंकरों से भी जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। सरकारी टैंकरों की कमी और निजी टैंकरों का खर्चा लोगों की दिक्कतों को और भी ज्यादा बढ़ाता जा रहा है। वहीं जल संस्थान के अधिकारी और कर्मचारी कभी ईद की छुट्टी तो कभी संभलने में समय लगने का बहाना बनाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ दिनों पहले ही विभाग को चार मोटर खरीदने के लिए 20 लाख की धनराशि भी आवंटित की गई है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव के मुताबिक मोटरें खरीद ली गईं थीं। इसके बावजूद भी खराब नलकूपों को ठीक करने में लगने वाला समय बढ़ता ही जा रहा है।
खुद के कार्यालय के बाहर ही सही नहीं कर पा रहे लीकेज
पिछले कई दिनों से जल निगम कार्यालय के बाहर ही पाइप लाइन टूटने की वजह से लीकेज की समस्या बनी हुई है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव का कहना है कि उनके पास लीकेज ठीक करने के लिए पाइप ही नहीं है। इतने दिनों से हो रही पानी की बर्बादी की चिंता छोड़ अधिकारी पाइप खरीदने में जल्दी करने की जगह विभागीय कार्रवाई में ही उलझे हुए हैं।
विज्ञापन

नहीं सुलझी परेशानी तो होगा आंदोलन
वार्ड 59 के गणपति विहार और जोशी विहार में पानी की परेशानी अभी तक बनी हुई है। जल संस्थान के अधिकारियों के अलावा मामला कुमाऊं आयुक्त के संज्ञान में भी आ चुका है। इसके बावजूद भी इलाके की जलापूर्ति की परेशानी सुलझाने में विभागीय अधिकारी लापरवाही दिखा रहे हैं। वहीं वार्ड 59 के पार्षद रईस अहमद वारसी उर्फ गुड्डू वारसी का कहना है कि अगर जल्द से जल्द जल संस्थान इलाके में पानी की परेशानी को हल नहीं करता है, तो क्षेत्र के लोगों के साथ वे आंदोलन करेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी जल संस्थान के अधिकारियों की होगी।
---वर्जन---
खराब हुए तीनों नलकूप पर मोटर ठीक करने का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही लोगों को पानी की सप्लाई मिलने लगेगी। वार्ड 59 में पानी की परेशानी को दूर करने के लिए भी सप्लाई प्रणाली बनाई जा रही है, जल्द ही वहां भी लोगों को सुचारु पानी मिलने लगेगा
विज्ञापन

- एसके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें