हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे जीएम राजीव मिश्र ने रविवार को काठगोदाम स्टेशन का निरीक्षण किया। जीएम ने रेलवे अधिकारियों को विज्ञापन के जरिए भी आय बढ़ाने का निर्देश दिया। जीएम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए कहा कि काठगोदाम सबसे अच्छे स्टेशनों में एक है, यहां पर विज्ञापन लगाने की ज्यादा संभावना है। अधिकारियों को विज्ञापन की जगह चिह्नित कर आय बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।
इसके बाद जीएम ने ट्रेनों में लगने वाले लीज कोच(ठेके पर कोच प्रदान कर दिया जाता है) उसके बारे में अधिकारियों से पूछा, तो अधिकारियों ने बताया कि संपर्क क्रांति, बाघ और रानीखेत एक्सप्रेस लीज कोच लगाया जाता है। संपर्क क्रांति में लीज कोच चल रहा है।
रानीखेत का टेंडर हो चुका है। इसके अलावा बाघ एक्सप्रेस के लिए उत्तर रेलवे से एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही हे। लीज कोच पर देने से भी रेलवे को आय बढ़ेगी। जीएम ने रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के लिए पैसेंजर आपरेटिंग सिस्टम के बारे में पूछताछ की।
अभी यह पीएनआर चेक करने का यह सिस्टम काठगोदाम स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर लगा है, जिसको बढ़ाने और प्लेटफार्म दो पर भी लगाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा कुर्सियों की संख्या बढ़ाने को भी कहा।
डारमेटरी, पीआरएस(आरक्षण केंद्र) आदि का भी निरीक्षण जीएम ने किया। इसके बाद वह बाघ एक्सप्रेस वापस लौट गए। इस दौरान डीआरएम इज्जतनगर निखिल पांडे, सीनियर डीसीएम आरसी श्रीवास्तव, हरीश बिष्ट आदि अधिकारी मौजूद थे।