फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआर रहमान स्कॉलरशिप के लिए चुना

Mon, 23 May 2016 12:55 AM IST
हिमांशु जोशी/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
एआर रहमान स्कॉलरशिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। संगीत के  क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए भारत के तीन छात्रों को बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक बोस्टन ने एआर रहमान स्कॉलरशिप के लिए चुना है। स्कॉलरशिप पाने वालों में मुखानी (हल्द्वानी) के अमन सागर जोशी, गुवाहाटी के रोनोजीत चाहिला और दिल्ली के सार्थक मुदगल शामिल हैं।
विज्ञापन


इस राशि के तहत तीनों को पौने दो करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। इसमें से अमन को 95 लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिली। अमन को यह छात्रवृत्ति 19 मई को दी गई। बता दें की संगीतकार एआर रहमान ने 2014 में बर्कली कॉलेज से म्यूजिक में डॉक्टरेट की थी। उनके सम्मान में ही कॉलेज उनके नाम से भारतीय छात्रों को हर साल यह स्कॉलरशिप देता है।

मुखानी निवासी डॉ. गणेश कुमार जोशी के बेटे 22 वर्षीय अमन सागर ने फोन पर बताया कि गिटार के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें इस स्कॉलरशिप मिली है। अमन ने बताया कि उनके समेत तीनों को पौने दो करोड़ की स्कॉलरशिप मिली है।
विज्ञापन


इसमें उन्हें 95 लाख की स्कॉलरशिप मिली है। बिड़ला स्कूल हल्द्वानी से प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने वाले अमन गिटार बजाने के साथ-साथ गाने भी लिखते हैं। अमन ने बताया कि दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के दौरान उन्होंने कई लाइव शो किए।

इसके अलावा कुछ एलबम में भी वे काम कर रहे हैं। अमन ने बताया कि सितंबर में उन्हें कॉलेज ज्वाइन करना है जहां वे संगीत के क्षेत्र में मास्टर डिग्री करेंगे। उन्होंने बताया कि गुवाहाटी के रोनोजीत चाहिला को पियानो और दिल्ली के सार्थक मुदगल को गिटार के साथ तबला बजाने की तकनीक ईजाद करने पर यह स्कॉलरशिप दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें