फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: व्यक्ति से संगठन और उससे देश निर्माण ही उद्देश्य

Fri, 27 Feb 2026 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कमलुआगांजा स्थित बैंक्वेट हॉल में बृहस्पतिवार को भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिला प्रशिक्षण योजना बैठक हुई।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता प्रदीप बिष्ट ने कहा कि व्यक्ति निर्माण से संगठन और संगठन निर्माण से देश निर्माण ही प्रशिक्षण अभियान का असली ध्येय है। उन्होंने कहा कि सभी 25 मंडलों में सात मार्च से 10 अप्रैल के मध्य एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होनी है। जिला प्रशिक्षण वक्ता मंडल कार्यशाला में प्रशिक्षक के तौर पर कार्यकर्ता के बीच अपना विषय रखेंगे। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने सभी मंडल प्रभारियों व मंडल अध्यक्षों से प्रशिक्षण महाअभियान को तेजी से चलाने के लिए कहा। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विधायक सरिता आर्या, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी, प्रदीप जनौटी आदि थे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

प्रतीकात्मक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें