फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों का आंकड़ा सात सौ के पार, एक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
हल्द्वानी में आयुर्वेद के प्रस्तावित अस्पताल में कोराना जांच के लिए सैंपल लिए जाने के दौरान लगी
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को संक्रमितों का आंकड़ा 719 पहुंच गया। 14 जनवरी को 494 रोगी मिले थे, यह जनवरी की सबसे बड़ी संख्या थी। पांच दिनों में जनपद में 2519 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल में नैनीताल जिले के 62 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि मरीज को निमोनिया, ब्लड प्रेशर समेत अन्य शारीरिक दिक्कत थी। उसे 11 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि सुशीला तिवारी औैर जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल में 28 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।
तीन रोगियों की हो चुकी मौत
हल्द्वानी। इस महीने अब तक तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि दिसंबर में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी।
दो हजार से अधिक रोगी होम आइसोलेशन में
हल्द्वानी। इस समय नैनीताल जिले में होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या 2021 पहुंच चुकी है। अब तक नैनीताल जिले में 43209 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, जबकि 950 कोरोना संक्रमित मरीज दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

घर-घर जाकर जांच करेगी डॉक्टरों की टीम
हल्द्वानी। हल्द्वानी क्षेत्र के 20 किलोमीटर दायरे में होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों की जांच डॉक्टरों की टीम घर-घर जाकर करेगी। जिला प्रशासन ने डॉक्टर फॉर यू नामक संस्था से एमओयू साइन किया है। यह टीम एक सप्ताह के भीतर काम करना शुरू कर देगी।
डीएम धीराज गर्ब्याल ने कहा कि कोविड के 95 प्रतिशत मरीज घरों में ही आइसोलेशन में हैं। कोविड मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इसे देखते हुए डॉक्टर फॉर यू संस्था के साथ एमओयू साइन किया गया है। पहले चरण में यह संस्था डीएम कैंप कार्यालय के 20 किलोमीटर के दायरे में काम करेगी। इसका कंट्रोल रूम डीएम कैंप कार्यालय में बनाया जा रहा है। संस्था एक सप्ताह में काम करना शुरू कर देगी।
डीएम ने बताया कि संस्था के डॉक्टरों की टीम उन सभी घरों में जाएगी जिनमें कोविड के मरीज होम आइसोलेशन में हैं। टीम मरीजों का चेकअप करेगी। गंभीर मरीजों के बारे में डीएम कैंप कार्यालय को अवगत कराएगी। इसके बाद जिला प्रशासन ऐसे मरीजों को सरकारी एंबुलेंस से घर से लाकर अस्पताल में भर्ती कराएगा। दूसरे चरण में यह संस्था सभी विधानसभा क्षेत्रों में काम करने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें