फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परंपरा ने आयोजित किया नूतन वर्ष मिलन समारोह

Sat, 09 Apr 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
मिला सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। नवसंवत्सर के मौके पर पारंपरिक लोक संस्था परंपरा की ओर से 21वां भारतीय नूतन वर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान हमारी संस्कृति के मूल पहरूवे विषयक गोष्ठी हुई और पंचांग का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृतिकर्मी विश्वभंर नाथ साह सखा ने नवसंवत्सर के बारे में बताया। आयोजकों की ओर से भारत और नेपाल की सांझा संस्कृति के संवाहक के रूप में महेश बराल और कव्वाल गायक राजकिशोर उर्फ ताऊ कव्वाल को सम्मानित किया गया।

मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट के आचार्य बसंत जोशी ने इस वर्ष का वार्षिक राशिफल सुनाया। इस मौके पर आचार्य केसी सुयाल, परंपरा संस्था के निदेशक बृजमोहन जोशी, डा. अनिल कार्की, मनोज जोशी, कमला जोशी, अनुभा जोशी, पर्णा जोशी, नवीन जोशी, गीता कपिल, महेश जोशी, पृथ्वीराज सिंह, नवीन चंद्र जोशी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें