फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पालिका ने मॉल रोड से अतिक्रमण हटाया

Sun, 21 Dec 2025 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका टीम ने शनिवार को अभियान चलाकर मॉल रोड से अतिक्रमण हटाया। इससे पूर्व व्यवसायियों समेत फड़ कारोबारियों को लाउडस्पीकर से चेतावनी दी गई। बाद में पालिका टीम ने अवैध फड़ कारोबारियों को वहां से खदेड़ दिया और सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन

लोअर मालरोड पर सुरक्षा कार्य के चलते अपना बाजार के समीप से वाहन अपर मॉल रोड से ही आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे में दुकानदारों की ओर से किया जा रहा अतिक्रमण तथा फड़ कारोबारियों के दुकान लगाने से वाहनों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अतिक्रमण की वजह से लोगों को पैदल चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आयुक्त की ओर से पर्यटन विभाग के कार्यालय के समीप से हटाए अतिक्रमण स्थल पर पालिका की लापरवाही से फिर से कारोबारी काबिज हो गए हैं। शनिवार को प्रभारी द्वितीय ईओ दीपेंद्र बमोला, टीआई भरत प्रकाश, सीएसआई अमित कुमार, हिमांशु चंद्रा समेत पुलिस की मौजूदगी में पालिका टीम ने मॉल रोड से अतिक्रमण हटाया। टीम ने कई फड़ कारोबारियों को खदेड़ा तो कई का सामान जब्त किया। टीम में कपिल, शान, राजकुमार आदि शामिल रहे। पालिका अधिकारियों का कहना है कि अभियान नियमित रूप से चलेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें