फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नवाबी रोड का नाम बदलने पर हुआ था मेयर और नगर आयुक्त का टकराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के बीच टकराव की स्थिति चर्चाओं में रही थी। अब नए नगर आयुक्त को मेयर के साथ समन्वय बनाकर शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की चुनौती से जूझना होगा।
विज्ञापन

इसी साल अप्रैल में मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने एक समारोह में कठघरिया चौराहे का नाम 1008 बाबा हैड़ाखान चौक और कठघरिया मंदिर से चंबल पुल तक मार्ग का नाम बाबा हैड़ाखान के नाम पर रख इसका उद्घाटन किया था। तब नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने इस आयोजन को मेयर का निजी कार्यक्रम बताया था। इस कार्यक्रम में नगर निगम का कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं रहा था। तब नगर आयुक्त का कहना था कि शासन की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी सार्वजनिक स्थल, मार्ग या चौराहे का नामकरण नहीं किया जा सकता है। परितोष वर्मा को अब नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इससे पहले यहां बतौर एसडीएम कार्य कर चुके हैं। नई जिम्मेदारी के बीच वर्मा को अब एक ओर मेयर से समन्वय बनाने की चुनौती होगी जबकि दूसरी ओर उन्हें शहर के अतिक्रमण, कूड़ा निस्तारण, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, वेंडिंग जोन जैसी चुनौतियों से रूबरू होना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें