फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक पर प्रधानों का लॉक

Fri, 13 May 2016 01:42 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
ब्लॉक पर प्रधानों का लॉक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। मनरेगा का बकाया भुगतान देने की मांग कर रहे प्रधानों के सब्र का बांध बृहस्पतिवार को टूट गया। उन्होंने ब्लाक मुख्यालय में तालाबंदी कर जोरदार नारेबाजी की। इससे जहां अधिकारियों की फजीहत हुई, वहीं दूर-दराज के ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।       
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम प्रधान ब्लाक मुख्यालय पहुंचे और स्वागती कक्ष में ताले डाल दिए। उसके बाद वहीं प्रदर्शन करने लगे। प्रधानों का रुख देख एसडीएम परितोष वर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रधानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे तत्काल मांग पूरी करने को लेकर नारेबाजी करते रहे। सुबह 10 बजे हुई तालाबंदी दोपहर 12 बजे तब खत्म हुई जब एसडीएम ने एक सप्ताह के भीतर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। 

प्रधानों का आरोप था कि प्रत्येक प्रधान अपने-अपने क्षेत्रों में लाखों रुपये के विकास कार्य करा चुके हैं, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं दिया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। संगठन के अध्यक्ष शेखरचंद्र ने बताया एक सप्ताह के भीतर यदि मांग नहीं मानी गयी तो बेमियादी तालाबंदी की जाएगी। तालाबंदी करने वालों में ज्येष्ठ प्रमुख आनंद सिंह रावत, ग्राम प्रधान राहुल डंगवाल, मेवारानी, मुनीजा, कमलेश कौर, कमला देवी, अनिल कुमार, पान सिंह फर्त्याल, केवलानंद, नाजरा बेगम, कविता सती समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें