रामनगर (नैनीताल)। काशीपुर की पांडे कालोनी के शहीद हिमांशु नेगी का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ रामनगर के श्मशानघाट पर किया गया। अंतिम यात्रा में सैकड़ों युवा उमड़े और नम आंखों से विदाई दी।
शहीद के पिता हीरा सिंह नेगी और भाई वीरेंद्र सिंह नेगी ने चिता को मुखाग्नि दी। हीरा सिंह ने भावुक स्वर में कहा कि उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है, देश की सेवा के लिए वह अपने दूसरे बेटे को भी सेना में भेजेंगे। एडम कमांडेंट हल्द्वानी कर्नल संजय वाशिंगटन के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित की गई। एएससी बटालियन के उप कमान अधिकारी ले. कर्नल जगदीश विश्नोई, एड्जूडेंट कैप्टन महक रतूड़ी, नायब सूबेदार एस मजूमदार, नायब सूबेदार शमंतो पाल और 22 जवानों ने शस्त्र झुकाकर अंतिम सलामी दी।
इन लोगों ने दी श्रद्धांजलि
रामनगर। शहीद हिमांशु नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में एसडीएम रामनगर विजयनाथ शुक्ल, उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर नवीन चंद्र पोखरियाल, पूर्व सैनिक कल्याण एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह, सचिव व पार्षद व पूर्व सैनिक भुवन डंगवाल, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास हल्द्वानी से ब्लाक प्रतिनिधि चंद्र मोहन सिंह मनराल, भगवत सिंह चौहान, पूर्व सैनिक लीग कुंडेश्वरी से कैप्टन बीएस नेगी, कैप्टन जगमोहन सिंह, सूबेदार किशन सिंह, सूबेदार वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व सैनिक लीग कालाढूंगी से नवीन चंद्र, कमलेश बुढलाकोटी, जसवंत सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह नेगी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास सहायक अधिकारी सूबेदार मेजर भगवत सिंह रावत सहित काफी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। भाजपा के दिनेश मेहरा, इंदर सिंह रावत, जगमोहन सिंह बिष्ट, गणेश रावत, कृपाल सिंह बिष्ट, कैप्टन बलवंत सिंह रावत, कांग्रेस के हेम भट्ट, आप के शिशुपाल सिंह रावत, यूथ फाउंडेशन के तेजेश्वर घुग्तियाल, कंपनी हवलदार मेजर मंगल सिंह रावत आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।