हल्द्वानी। दिल्ली से मेडिकल के आधार पर आई महिला ने बृहस्पतिवार को बद्रीपुरा स्थित अपने कमरे में जाने की कोशिश की लेकिन मकान मालिक ने उसे रोक दिया। बोला कि बगैर मेडिकल जांच कराए उसे प्रवेश की इजाजत नहीं मिलेगी।
बद्रीपुरा में किराए पर रहने वाली संभ्रांत महिला दिल्ली गई थी। मेडिकल के आधार पर उसे दिल्ली प्रशासन ने घर जाने की सहमति दे दी, लेकिन यहां आने पर मकान मालिक ने महिला को कमरे में घुसने से रोक दिया। सलाह दी कि पहले मेडिकल कराओ, ठीक होने पर उसे कमरे में जाने की इजाजत मिलेगी।
महिला ने सहयोग के लिए पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने मकान मालिक की राय को मानते हुए महिला को जांच के लिए स्टेडियम में भेज दिया, जहां मेडिकल टीम क्वारंटीन में रहने वालों की जांच कर रही है। मेडिकल टीम ने जांच के लिए महिला को रोक लिया है।