फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रीफिलिंग करते दो गिरफ्तार, गाड़ी में 40 सिलिंडरों में से दो सिलिंडर आधे खाली मिले

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने छोटा हाथी वाहन में गैस रीफिलिंग करते हुए दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने वाहन को सीज कर लिया है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल को सूचना मिली कि कुमाऊं मंडल विकास निगम की अधिकृत हल्द्वानी गैस एजेंसी से छोटा हाथी वाहन (यूए04डी 8864) फारेस्ट परिसर तिकोनिया में खड़ा है। इसका चालक और हेल्पर गाड़ी में ही अवैध रीफिलिंग कर रहे हैं।
पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर दलीप सिंह और राहुल बिष्ट को गैस रीफिलिंग करते पकड़ लिया और रीफिलिंग के उपकरण और तराजू बरामद कर लिया। पूर्ति निरीक्षक सनवाल ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि यह गैस मोहम्मदी चौक क्षेत्र में बांटी जानी थी। कहा कि गाड़ी में 40 सिलिंडर भरे थे। इसमें से दो सिलिंडर आधे खाली पाए गए हैं, जिस पर गाड़ी को सीज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें