फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चॉक डाउन आंदोलन की तपिश जारी

Fri, 22 Aug 2025 02:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
जीआईसी मोतीनगर में विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन
हल्द्वानी। शिक्षकों के कार्य बहिष्कार के चलते हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सुधार परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य अटक गया है। करीब छह हजार उत्तर पुस्तिकाएं एमबी इंटर कॉलेज में बनाए गए केंद्र के कुठार कक्ष में कैद हो गई हैं। शिक्षा विभाग काॅपियों की जांच के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश के इंतजार में हैं। समय पर कापियां नहीं जांची जाने पर परीक्षाफल देरी से घोषित होगा। पढ़ाई भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक भी बुधवार से विरोध प्रदर्शन में उतर आए हैं। स्थानांतरण और पदोन्नति के लिए अध्यापकों की चॉक डाउन हड़ताल पिछले चार दिनों से जारी है।
बृहस्पतिवार को भी जिले के अलग-अलग स्कूलों में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी प्रकट की। इस दौरान शिक्षण कार्य बाधित रहा। जीआईसी मोतीनगर, जीजीआईसी हल्द्वानी, जीआईसी बनभूलपुरा समेत जिले के कई स्कूलों में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें