फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कैंची बाईपास पर पुल के लिए 9.63 करोड़ की स्वीकृति, 19 KM लंबे बाईपास का होना है निर्माण

Sat, 20 Dec 2025 10:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

उत्तराखंड सरकार ने नैनीताल जिले के बेतालघाट विकास खंड में दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग (कैंची बाईपास) पर  पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 9 करोड़ 63 लाख 9 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

 
विज्ञापन
money - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने राज्य योजना के तहत नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बेतालघाट में दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग (कैंची बाईपास) में पाडली के समीप 74.15 मीटर स्पान के पुल निर्माण को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। पुल निर्माण के लिए 9 करोड़ 63 लाख 9 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। शासन में अपर सचिव विनीत कुमार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और हाईवे पर लगने वाले जाम को देखते हुए लोनिवि ने दूनीखाल-रातीघाट कैंची बाईपास का निर्माण शुरू कराया था। यह बाईपास लगभग 19 किलोमीटर लंबा है जिसमें से आठ किलोमीटर सड़क का कटान हो चुका है। इसी रोड में पाडली के समीप एक पुल भी प्रस्तावित था जिसका प्रस्ताव लोनिवि की ओर से शासन को भेजा गया था। विभागीय प्रस्ताव के परीक्षण के बाद शासन ने पुल निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है।

दूनीखाल-रातीघाट रोड में प्रस्तावित पुल निर्माण को शासन से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में आज ही विभाग को आदेश प्राप्त हुआ है। धनराशि अवमुक्त होने के बाद पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। - पीएस बृजवाल मुख्य अभियंता लोनिवि हल्द्वानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें