फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: स्कूलों में नियमों की छुट्टी करने के बाद बज गई खतरे की घंटी, 3:40 की जगह तीन बजे विद्यालय बंद; जानें मामला

Sat, 20 Dec 2025 10:14 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

बोर्ड परीक्षाओं से पहले मुख्य शिक्षा अधिकारी ने रामनगर के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। सेमखलिया इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय में समय से पहले छुट्टी करने का अनियमितता सामने आई। इस पर सीईओ ने शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।

 
विज्ञापन
रामनगर के ढेला इंटर कॉलेज का निरीक्षण करते मुख्य शिक्षा अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी बोर्ड परीक्षा और वार्षिक परीक्षा को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल ने रामनगर के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान रामनगर के सेमखलिया इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय में समय से पहले छुट्टी करने का मामला सामने आया। इस पर उन्होंने दोनों विद्यालयों के 17 शिक्षक व लिपिक का वेतन रोकने के आदेश किए हैं।

शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सांवल्दे, कन्या जूनियर सांवल्दे, पटरानी प्राथमिक एवं हाईस्कूल, ढेला प्राथमिक विद्यालय समेत 20 से अधिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में शिक्षण का निरीक्षण करने के साथ साथ स्वयं भी शिक्षण कार्य किया। सेमखलिया के प्राथमिक व इंटर कालेज में निरीक्षण के लिए पहुंचे तो स्कूलों की छुट्टी तीन बजे से पूर्व ही कर दी गई थी।

विज्ञापन


सीईओ ने बताया कि स्कूल में छुट्टी का समय तीन बजकर 40 मिनट है। बताया कि दोनों स्कूल में अनियमितता मिलने पर स्कूलों के 17 शिक्षक व लिपिक का वेतन रोकने के आदेश किए गए है। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज जोशी, नवेंदु मठपाल, सीपी खाती, संत सिंह, हरीश कुमार, महेंद्र आर्या, शैलेंद्र भट्ट, दिनेश निखुरपा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें